Current Date: 23 Mar, 2023
Khatu Shyam APP

माँ सिद्धिदात्री कथा - Prem Prakash Dubey

दुर्गा, हिंदू धर्म में, देवी का एक प्रमुख रूप है, जिसे देवी और शक्ति के रूप में भी जाना जाता है।


माँ दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है।

सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि |
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी ||

Singer - Prem Prakash Dubey

Leave a Reply