Current Date: 03 Jan, 2026

मदद करो हे श्याम - Tara Devi


धाम तुम्हारा खाटू जी में 
श्याम जी के तुम अवतारी हो 
कलयुग के भगवन तुम ही हो 
जग के पालनहारी हो 
             १
हार चुकी है आज जिंदगी 
मौत ने पांव पसारा है 
हाहाकार मचा है जग में 
कोई नहीं सहारा है 
मदद करो है श्याम प्रभु जी 
तुम ही आस हमारी हो 
कलयुग के भगवन तुम ही हो 
जग के पालनहारी हो 
           २
मौत की रण में विजय हो रही 
दुनिया ही कुरुक्षेत्र बनी 
मौत जिंदगी लड़ रहे रण में 
दुनिया है युद्ध क्षेत्र बनी 
हम है निहत्ते मौत के आगे 
तुम ही सुदर्शन धारी हो 
कलयुग के भगवन तुम ही हो 
जग के पालनहारी हो 
          ३
कुछ ना बचेगा इस धरती पर 
तुम ना अगर बचाओगे 
देर हो चुकी पहले बहुत ही 
श्याम प्रभु कब आओगे 
एक बाण ही काफी है 
तुम तीन बाण धारी हो 
कलयुग के भगवन तुम ही हो 
जग के पालनहारी हो 
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।