Current Date: 20 Apr, 2024
Sabke Ram APP

महामाई करो कल्याण - Avinash Karn


आदि भवानी कष्टों के तारे आन पड़ा अब तेरे द्वारे 
माँ जन कल्याणी को प्रणाम है महामाई करो कल्याण 
 है महामाई करो कल्याण.............................
                         १
तुमसे है ये जग उजियारा पतितो को तूने सदा उबारा -२
अम्बे रानी है वरदानी -२ , सबको दे दो कृपा का दान -२
आदि भवानी कष्टों...................................
                         २
द्वारे तेरे जो भी आया खाली नहीं तुमने लौटाया -२
है दुःख हारिणि माँ भवतारिणी -२,करती दुनिया है गुणगान -२
आदि भवानी कष्टों......................................
                         ३
दुर्गा दुर्गति नाशिनी मैया तू ही संभाले जीवन नैया -२
भव सागर से पार लगा दे -२ , तुझमे ही माँ बसे है प्राण -२
आदि भवानी कष्टों के तारे आन पड़ा अब तेरे द्वारे 
माँ जन कल्याणी को प्रणाम है महामाई करो कल्याण 
 है महामाई करो कल्याण............................. 
 

Singer - Avinash Karn