Current Date: 02 Apr, 2023
Khatu Shyam APP

मैया री मैया शारदे - राजेन्द्र प्रसाद सोनी।

दुर्गा, हिंदू धर्म में, देवी का एक प्रमुख रूप है, जिसे देवी और शक्ति के रूप में भी जाना जाता है।


मैया री मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

मस्तक मुकुट बाल घुंघराले,
माथे बिन्दिया सोहे,
मैया री मैया शारदे तोहें,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

हीरा और मणि की माला,
कन्ठ मे जगमग होबे,
मैया री मैया शारदे तोहें,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

कंगना मुदरी और करधनिया,
पग में पायल सोहे,
मैया री मैया शारदे तोहें,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

कंचन रूप में ऊँचा आसन,
राजेन्द्र का मन मोहै,
मैया री मैया शारदे तोहें,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

मैया री मैया शारदे तोहे,
लाल रंग की चुनरिया सोहे।।

Singer - राजेन्द्र प्रसाद सोनी।

Leave a Reply