Current Date: 19 May, 2024
Sabke Ram APP

मेरा आपकी कृपा से - Traditional


F:-        मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
कोरस :-     मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
F:-        करते हो तुम कन्हैया , मेरा नाम हो रहा है
कोरस :-     मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
F:-        मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
कोरस :-     मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है

F:-        पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है
कोरस :-     पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है
F:-        हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है
कोरस :-     हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है
F:-        करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है॥
कोरस :-      मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है

F:-        तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है
कोरस :-     तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है
F:-        किसी और चीज की अब, दरकार ही नहीं है
कोरस :-     किसी और चीज की अब, दरकार ही नहीं है
F:-        तेरे साथ से गुलाम अब, गुलफाम हो रहा है
कोरस :-      मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है

F:-        मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं
कोरस :-     मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं
F:-        टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं
कोरस :-     टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं
F:-        तेरी प्रेरणा से ही सब, यह कमाल हो रहा हैं
कोरस :-     तेरी प्रेरणा से ही सब, यह कमाल हो रहा हैं
F:-        करते हो तुम कन्हिया, मेरा नाम हो रहा है
 मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है
कोरस :-      मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है

Singer - Traditional