Current Date: 19 May, 2024
Sabke Ram APP

मेरे वीर महाबली का - Mamta Shyam Bharti


मेरे वीर महाबली का सारे जग में डंका है 
भक्तो का हर काम इसी के दर पे बनता है 
इसके दर पे आ जाओ जिसके मन में शंका है 
मेरे वीर महाबली..................................
                          १
अपने भक्तो को देता है खुशियों की फुलवारी 
पल में हर लेता है ये तो उनकी चिंता सारी
कोई नही है इसके जैसा दुनिया में महावीरा
लंकापति की सभा में जिसने सीना अपना चीरा 
इसकी अद्भुत शक्ति की तो जग में चर्चा है 
फूँक दी एक ही पल में रावण की लंका है 
मेरे वीर महाबली...................................
                            २
बड़े बड़े अभिमानी इनकी चौखट पर झुकते है 
इनकी दया से काम किसी के कभी नहीं रुकते है 
पास कभी नहीं ए भक्तो के गम के जंजाल 
ऐसा घूमता है ये सोता अंजनी माँ का लाल 
सारी दुनिया में इनके ही नाम का सिक्का है 
इनके नाम का दीवाना जग में बच्चा बच्चा है 
मेरे वीर महाबली.....................................
                               ३
जो भी इनकी शरण में आता हर पल मौज उडाता 
वीर महाबली भक्तो की ऐसी किस्मत को चमकता 
अपने भक्तो का हो केवल ये ही एक सहारा 
इसलिए तो गूंज रहा है घर घर में जयकारा 
शर्मा की सारी चिंता को ये ही हारता है 
राम के सारे काम बनाये राम का सेवक सच्चा है 
मेरे वीर महाबली...
 

Singer - Mamta Shyam Bharti