Current Date: 17 May, 2024
Sabke Ram APP

मूरख बंदे क्या है रे जग में तेरा - Satyendra Pathak


कोरस :-     हम्म हम्म हम्म ...............
M:-    मूरख बन्दे क्या है रे जग में तेरा 
    मूरख बन्दे क्या है रे जग में तेरा 
    ये तो सब झूठा सपना है
    ये तो सब झूठा सपना हैं
    कुछ तेरा ना मेरा
    मूरख बन्दे क्या है रै जग में तेरा
कोरस :-     मुरख बंदे  क्या है रे जग में तेरा
    हम्म हम्म हम्म प नी सा सा नी पा ग रे सा 

M:-    कितनी ही माया जोड़ ले
कोरस :-     कितनी ही माया जोड़ ले
M:-    तेरे मरने के बाद में सुन तेरे ये घर वाले
कोरस :-     तेरे मरने के बाद में सुन तेरे ये घर वाले
M:-    दो गज कफ़न उढ़ाकर तुझको
    दो गज कफन उढ़ाकर तुझको
    छीन लेंगे रे तेरा डेरा रे 
    मूरख बन्दे क्या है रै जग में तेरा
कोरस :-     मुरख बंदे क्या है रे जग में तेरा

M:-    मनुष्य जब पृथ्वी पर आता है उसका जन्म होता है तो यहाँ पे आके मोह माया 
    धन दोलत अपना ऐशो आराम देखकर ये भूल जाता है की एक दिन ये सब 
    माटी में मिल जाना है और हमे सब कुछ छोड़ जाना है 

M:-    कोठी बंगला कार  तू देख के क्यों  इतना इतराता है
कोरस :-     कोठी बंगला कार  तू देख के क्यों  इतना इतराता है
M:-    हो पत्नी और बच्चों के बीच तूं फ़ुला नही समाता है
कोरस :-     पत्नी और बच्चों के बीच तूं फ़ुला नही समाता है
M:-    ये तो चार दिनों की चाँदनी है 
    ये तो चार दिनों की चाँदनी है 
    और फ़िर आयेगा अन्धेरा
    मूरख बन्दे क्या है रै जग में तेरा
कोरस :-     मुरख बंदे  क्या है रे जग में तेरा

M:-    इस कलयुग में मनुष्य को सबसे बड़ा अहंकार इसी बात का होता है की ये 
    कोठी मेरी है ये बंगला मेरा है ये कर मेरी है ये सुंदर पत्नी मेरी है ये सुंदर बच्चे 
    मेरे है लेकिन परम् सत्य ये है की कोठी बंगला कर पत्नी बच्चे कुछ भी अपने 
    नहीं है ये सब कुछ नश्वर है सब कुछ मिटटी है -

M:-    मुरख अपनी मुक्ति का तू जल्दी कर उपाय
कोरस :-     मुरख अपनी मुक्ति का तू जल्दी कर उपाय
M:-    अरे किस दिन किस घड़ी जाने तेरी बाँह पकड़ ले जाए
कोरस :-      किस दिन किस घड़ी जाने तेरी बाँह पकड़ ले जाए
M:-    तेरे साथ में घूम रहा है
    तेरे साथ में घूम रहा है
    बनकर काल लुटेरा
    रे मूरख बन्दे क्या है रै जग में तेरा
कोरस :-     मुरख बंदे क्या है रे जग में तेरा

M:-    मनुष्य को अगर अपना मानव जीवन सफल करना है इसको सफल बनाना है 
    तो सारे गलत काम छोड़ देने है अहंकार को त्याग दो क्युकी हमारे साथ 
    हमेशा ये काल है जो की काल बनकर घूम रहा है इसलिए कभी भी गलत 
    कार्य ना करे -

M:-    पाप कमाया तूनें बहुत अब थोड़ा धर्म कमा ले
कोरस :-     पाप कमाया तूनें बहुत अब थोड़ा धर्म कमा ले
M:-    कुछ तो समय अब मानव तू राम-नाम गुण गाले
कोरस :-    कुछ तो समय अब मानव तू राम-नाम गुण गाले
M:-    राम नाम से मिट जायेगा
    राम नाम से मिट जायेगा
    जनम मरण का फ़ेरा
    मूरख बन्दे क्या है रै जग में तेरा
कोरस :-     मुरख बंदे क्या है रे जग में तेरा
    मुरख बंदे क्या है रे जग में तेरा

Singer - Satyendra Pathak