Current Date: 15 May, 2024
Sabke Ram APP

Navratri Colours 2023 : नवरात्रि के 9 दिनों तक नौ सुंदर रंग के कपड़े पहनने से परिवार को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा - Bhajan Sangrah


नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद खास त्योहार है। देश भर में यह त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है - चैत्र (मार्च-अप्रैल) और शरद (अक्टूबर-नवंबर) के महीने में। नवरात्रि में Navratri Colours 2023 का खास महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि मां दुर्गा के नौ रूपों की अलग-अलग रंगों से पूजा करने से मां का आशीर्वाद मिलता है। इन रंगों का ध्यान रखते हुए पूजा विधि का पालन करने से घर परिवार में समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके अलावा, इस उत्सव को मनाने के लिए कुछ लोग 9 Colours of Navratri (नवरात्रि के 9 रंग) के अनुसार अपने घर के मंदिर की सजावट भी करते हैं। नवरात्रि का भारतीय घरों में विशेष महत्व होता है।

 

देश के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। हालांकि, इस त्योहार को मनाने की सबसे खास वजह देवी काली या दुर्गा की विजय का उत्सव है। नवरात्रि को महिलाएं नौ दिनों तक उपवास करती हैं, कपड़े पहनती हैं और दोस्तों व परिवार से मिलने जाती हैं। देश भर में नवरात्रि का त्योहार लाखों महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जो घर पर नवरात्रि (Navratri at Home) मनाने के दौरान खाने पीने के तरह तरह के पकवान बनाती हैं।

 

हमने यहां 2023 में नवरात्रि के 9 रंग (9 Colours of Navratri) बताए हैं, जो आपको पता होना चाहिए। त्योहार खत्म होने तक हर दिन इनमें से किसी एक रंग में सजना-संवरना बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि के खत्म होने तक हर दिन इन नवरात्रि रंगों के कपड़े पहनने सहित अपने घर की मंदिर की सजावट के लिए इस थीम को रखना बहुत खास माना जाता है।

 

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि शरद नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 तथा 24 अक्टूबर 2023 के बीच मनाई जाएगी। इसलिए, नवरात्रि पर अपने घर के मंदिर को सजाएं (Navratri Mandir Decoration) और नवरात्रि रंग 2023 (Navratri Colours 2023) के अनुसार हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनना न भूलें।

 

नवरात्रि के 9 रंग (9 Navratri Colors) और इनका महत्व

यहां शरद नवरात्रि के 9 रंग (9 colours of Sharad Navratri) उस क्रम में दिये गए हैं, जिनमें उन्हें मां दुर्गा की पूजा करते हुए पहनना चाहिए।

 

नवरात्रि का पहला दिन (15 अक्टूबर 2023) - नारंगी

 

नवरात्रि का दूसरा दिन (16 अक्टूबर 2023) - सफेद

 

नवरात्रि का तीसरा दिन (17 अक्टूबर 2023) - लाल

 

नवरात्रि का चौथा दिन (18 अक्टूबर 2023) - रॉयल ब्लू

 

नवरात्रि का पांचवां दिन (19 अक्टूबर 2023) - पीला

 

नवरात्रि का छठवां दिन (20 अक्टूबर 2023) - हरा

 

नवरात्रि का सातवां दिन (21 अक्टूबर 2023) - भूरा

 

नवरात्रि का आठवां दिन (22 अक्टूबर 2023) - बैंगनी

 

नवरात्रि नौवा दिन (23 अक्टूबर 2023) - पीकॉक ग्रीन

                          Navratri Colours 2023 List – नवरात्रीचे नऊ कलर - Official Diwali

शरद नवरात्रि रंग (Sharad Navratri Colours) - फूलों से मंदिर की सजावट 

नारंगी रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट: पहलने दिन का नवरात्रि रंग (Navratri Colour) नारंगी है। इस दिन नारंगी और पीले गेंदे के फूलों की एक लंबी स्ट्रिंग लें तथा मंदिर के मंडप को मंदिर शैली का आकार देकर सजाएं।

 

 

सफेद रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट:  नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद के फूलों से मंदिर को सजाना सबसे अच्छा तरीका है। पहला शरद नवरात्रि रंग सफेद है, इसलिए अपने नवरात्रि मंदिर को सफेद रंग से सजाने के लिए, आप व्हाइट ट्यूलिप फूलों का विकल्प चुन सकती हैं। आप मंडप के पीछे की दीवार को खूबसूरत व्हाइट ट्यूलिप से सजा सकती हैं।

 

 

लाल रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट: नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग सीधे देवी से जुड़ा है। नवरात्रि पर मंदिर को सजाने के लिए आप ताजे गुलाब का इस्तेमाल कर सकती हैं और बैकग्राउंड में एक बड़ा सा "ओम" का प्रतीक बना सकती हैं या लाल चुनरी या दुपट्टा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे मंदिर का बैकग्राउंड बना सकती हैं।

 

 

रॉयल ब्लू से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट: चौथे दिन का नवरात्रि रंग (Navratri Colour) रॉयल ब्लू है। इसलिए, मंदिर को सजाने के लिए नीले रंग थीम का इस्तेमाल करें। जैसा कि हमने पहले बताया है, कोई भी सजावट फूलों के बिना अधूरी है। इस लिए, नवरात्रि 2023 के 10 भक्तिमय दिनों की शुरुआत नीले ऑर्किड से कर सकती हैं और मूर्तियों के पीछे नीले ऑर्किड से डिजाइन बैकग्राउंड बना सकती हैं।

 

पीले रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट: पांचवें दिन का नवरात्रि का रंग (Navratri Colour) पीला है और गेंदे के फूलों से बेहतर नवरात्रि मंदिर की सजावट की वस्तु क्या हो सकती है। गेंदे के फूल देवता को आकर्षित करने के लिए जाने जाते हैं और नवरात्रि मंदिर की सजावट में अच्छे होते हैं। आप तैरते हुए दीपक में गेंदे के फूल भी डाल सकती हैं और इसे मंदिर में रख सकती हैं।

 

हरे रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट: अब आता है छठवां दिन, जिसका नवरात्रि रंग (Navratri Colour) हरा है। इस दिन आप अशोक / आम के पत्तों से पारंपरिक नवरात्रि मंदिर सजावट थीम बना सकती हैं। आप बीच में गेंदे के फूलों के साथ आम के पत्तों से तोरण बना सकती हैं और इसे मंदिर के प्रवेश द्वार पर लटका सकती हैं।

 

भूरा नवरात्रि रंग पर मंदिर की सजावट: नवरात्रि का सातवां दिन ग्रे यानी भूरे रंग का है। इस दिन के लिए मंदिर की सजावट के लिए भूरे रंग का इस्तेमाल करने के बजाय, आप कपड़े से मंडप बना सकती हैं। यह नवरात्रि मंदिर की सजावट को एक नया लुक देगा। 

 

बैंगनी रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावटनवरात्रि का आठवा दिन बैंगनी रंग का है। और इसके साथ ही, आप बैंगनी पर्दों का उपयोग करके एक अद्भुत मंडप बनाने सकती है। यह नवरात्रि पर मंदिर को सजाने का एक अच्छा तरीका है। 

 

पीकॉक ग्रीन रंग से नवरात्रि पर मंदिर की सजावट: नवरात्रि का नौवाँ दिन पीकॉक ग्रीन रंग का है। इन दिन थोड़ा क्रिएटिव बनें और अपने नवरात्रि मंदिर की सजावट को नया लुक देने के लिए पीकॉक ग्रीन और कुछ विपरीत रंगों के साथ कुछ DIY वॉल हैंगिंग या हस्तशिल्प बनाएं।

 

नवरात्रि के प्रकार (Types of Navratri)

9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि (Navratri festival) में देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग अवतारों की पूरे उत्साह व भक्ति से पूजा की जाती है। हर साल दो प्रकार की नवरात्रि (Types of Navratri) मनाई जाते हैं:

 

1. चैत्र नवरात्रि 2023 (Chaitra Navratri) : इस नवरात्रि को वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) चैत्र के महीने में यानी मार्च-अप्रैल के बीच मनाई जाती है। 

 

 

2. शरद नवरात्रि 2023 (Sharad Navratri) : शरद नवरात्रि (Sharad Navratri) एक अन्य लोकप्रिय नवरात्रि है जो आश्विन के चंद्र माह में यानी सितंबर-अक्टूबर में मनाई जाती है। 

 

 

3. माघ नवरात्रि 2023 (Magha Navratri) : यह नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के माघ महीने, जनवरी-फरवरी के दौरान मनाई जाती है। इस नवरात्रि काल के 5वें दिन को वसंत पंचमी (बसंत पंचमी) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी पूजा करते हैं।

 

 

4. आषाढ़ नवरात्रि 2023 (Ashadha Navratri): यह नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ महीने में जून से जुलाई तक मनाई जाती है।

Singer - Bhajan Sangrah

और भी देखे :-

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।