Current Date: 06 May, 2024
Sabke Ram APP

ॐ जय लक्ष्मी माता आरती लिरिक्स (Om Jay Lakshmi Mata Aarti Lyrics) - Alka Yagnik


ॐ जय लक्ष्मी माता आरती लिरिक्स हिंदी में (Om Jay Lakshmi Mata Aarti Lyrics In Hindi)

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत, सेवत हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता,
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता,
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता,
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता,
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता,
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता,
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता,
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता,
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2
 
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता!!
ॐ जय लक्ष्मी माता-2

ॐ जय लक्ष्मी माता आरती लिरिक्स अंग्रेजी में (Om Jay Lakshmi Mata Aarti Lyrics In English)

Om Jai Lakshmi Mata, Maiya Jai Lakshmi Mata,
Tumko Nishdin Sevat, Har Vishnu Vidhata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Uma Rama Bharmani, Tum Hi Jag Mata,
Surya Chandrma Dhyavat Naard Rishee Gata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Durga Roop Niranjani, Sukh Sampati Data,
Jo Koi Tum Ko Dhayata, Riddhi Siddhi Pata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Tum Patal Nivasini, Tum Hi Shubh Data,
Karam-Prabhav-Prakashini, Bhav Nidhi Ki Trata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Jis Ghar Main Tum Rahti, Sub Sadgun Aata,
Sub Sambhav Ho Jata, Man Nahi Ghabrata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Tum Bin Yagya Na Hove, Vastra No Koi Pata,
Khan-Pana Ka Vaibhav, Sub Tumse Pata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Shubhgun Mandir Sundar, Sheerodadhi Jata,
Ratan Chaturdhsh Tum Bin, Koi Nahi Pata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Mahalakshmi Ji Ki Aarti, Jo Koi Nar Gata,
Urr Anand Samata, Pap Utar Jata.
Om Jai Lakshmi Mata
 
Sthir Char Jagat Bchaye Shubh Karam Nar Lata,
Ram Pratap Maiya Ki Shubh Drashti Chahta.
Om Jai Lakshmi Mata

Singer - Alka Yagnik

और भी देखे :-

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।