Current Date: 14 Jan, 2026

पड़ा हु चौखट पे - Baljeet Singh


पड़ा हूं चौखट पे तेरी
दे दे सहारा मां
मझधार में है कश्ती
दे दे किनारा मा
ओ मां sssss ओ मां

           1
बता दे मुझे मां इतना
नज़र क्यों है तूने फेरी
ममता के इस आंचल में
नहीं है जगह क्यों मेरी
बचपन का प्यार फिर से
दे दे दोबारा मां
मंझधार में है कश्ती दे दे किनारा मां

             2
खुशी के दो फूल मांगू
मैं भी तेरी बगिया से
वो भी ना दे तो कह दे
चला जाऊं दुनिया से
खो जाऊं ऐसे जेसे
टूटा हुआ तारा मां
मंझधार में है कश्ती दे दे किनारा मां

             3
सुनाऊं क्या तुझको मैया
हाल मेरा जाने तू
लाल बलजीत को भी
देख पहचाने तू
बोझ सी ये जिन्दगी अब
नहीं है गंवारा मां
मंझधार में है कश्ती दे दे किनारा मां
 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।