Current Date: 28 Mar, 2023
Khatu Shyam APP

राधे राधे - Manni Luthra ( Bharat ) & Sahib Sabi

राधा को राधिका भी कहा जाता है, एक हिंदू देवी और भगवान कृष्ण की पत्नी हैं। उन्हें प्रेम, कोमलता, करुणा और भक्ति की देवी के रूप में पूजा जाता है।


॥ राधे राधे॥ 

 कोरस:- राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे
M:- नाचे मोर घटाएं छाई यमुना लहर लहर लहराई
कोरस:- नाचे मोर घटाएं छाई यमुना लहर लहर लहराई
M:- घूमे गोप गोपियां सारे  राधे बरसाने से आई 
कोरस:- घूमे गोप गोपियां सारे राधे बरसाने से आई 
M:- कृपा करती हो दुख सब हरती
राधे श्याम संग साजे
पावन नाम की फेर लो माला 
बंद किस्मत का खोल लो ताला
कोरस:- राधे राधे जय राधे राधे राधे श्री राधे -2

M:- श्याम सांवरे राधा गोरी खेले आंख में चोली
इनके शुभ दर्शन से जीवन बन जाए रंगोली
श्याम सांवरे राधा गोरी खेले आंख में चोली
इनके शुभ दर्शन से जीवन बन जाए रंगोली
रास रचा के वो रंग बरसाते बांधे प्रेम के धागे
पावन नाम की फेर लो माला 
बंद किस्मत का खोल लो ताला
कोरस:- राधे राधे जय राधे राधे राधे श्री राधे -2

M:- वृंदावन को जाने वाले बरसाने भी जाना
मनमोहन के मन को भाए राधा का बरसाना
वृंदावन को जाने वाले बरसाने भी जाना
मनमोहन के मन को भाए राधा का बरसाना
राधे गाती बड़ा मन भाती मुरलिया मोहन की बाजी
पावन नाम की फेर लो माला 
बंद किस्मत का खोल लो ताला
कोरस:- राधे राधे जय राधे राधे राधे श्री राधे -2

M:- कान्हा जी को प्यारा लागे राधे-राधे जपना
मन्नी ही मन को बढ़ा लुभाए साथी का यह सपना
कान्हा जी को प्यारा लागे राधे-राधे जपना
 मन्नी मन को बढ़ा लुभाए साथी का यह सपना
खीचड़ करने मेरे आंगन में राधेश्याम जी विराजे
पावन नाम की फेर लो माला 
बंद किस्मत का खोल लो ताला
कोरस:- राधे राधे जय राधे राधे राधे श्री राधे -4
 

Singer - Manni Luthra ( Bharat ) & Sahib Sabi

Leave a Reply