Current Date: 16 May, 2024
Sabke Ram APP

रामायण सिखाती है - Devendra Ji Maharaj


हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है
हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है 
जगत की वास्तविकता को ये रामायण बताती है 
हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है 

जिन्हे संसार सागर से उतरकर पार जाना है 
उन्हें दुःख के किनारे से ये रामायण लगती है 
हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है \

कही छवि विष्णु की बाते कहे श्री राम की झांकी 
ह्रदय आनंद झूले में ये रामायण झूलती है 
हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है 

कही गीता के गंगा में कही वेदो के सागर में 
हमे भक्ति के सागर में ये रामायण डुबाती है 
हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है 

बनाकर ग्रंथ तुलसी में किया उपकार दुनिया पे 
ह्रदय में प्रेम की धारा ये रामायण बहाती है 
हमे निज धर्म पे चलना ये रामायण सिखाती है 

Singer - Devendra Ji Maharaj