Current Date: 04 Jun, 2023

सांई राम जपो, सांई श्याम जपो - भूषण व्यास

शिरडी साईं बाबा, एक भारतीय आध्यात्मिक गुरु थे, जिन्हें उनके भक्त श्री दत्तगुरु की अभिव्यक्ति के रूप में मानते हैं और एक संत और एक फकीर के रूप में पहचाने जाते हैं।


सांई राम जपो,
सांई श्याम जपो,
हरि नाम जपो,
सांई नाम जपो,
जपते जपते प्रभु का नाम,
जपते जपते प्रभु का नाम,
ईश्वर का नित ध्यान करो,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

करुणा सागर दीन दयाल,
सांई है रखता सबका ख़्याल,
होगा तुम्हारा वही कल्याण,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।


प्रेम का सांई सबसे महान,
करुणा सागर दया निधान,
शिरडी का दाता सबसे महान,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।


सांई की निर्मल प्रीत की लौ,
दुश्मन को अपना करदे जो,
सबपे चलते प्रेम के बान,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।


सांई के अनमोल वचन,
श्रद्धा और सबुरी रख मन,
निश्चित हो तेरा कल्याण,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।


सांई राम जपो,
सांई श्याम जपो,
हरि नाम जपो,
सांई नाम जपो,
जपते जपते प्रभु का नाम,
जपते जपते प्रभु का नाम,
ईश्वर का नित ध्यान करो,
नाम जपो हरि नाप जपो,
साँई राम जपो,
साँई श्याम जपो।।

Singer - भूषण व्यास

Leave a Reply