Current Date: 22 May, 2024
Sabke Ram APP

सखी री मिल गावो री गावो बधाई - टीनू सिंह


सखी री मिल गावो री गावो बधाई
आज है राधा अष्टमी आई


श्री कृष्ण की शक्ति राधा,
रावल गांव में प्रकटी राधा ।
भानू घर बाज रही शहनाई,
सखी री मिल गावो री…

ब्रजवासी मिल मंगल गावें,
नाचे झूमे ख़ुशी मनावें ।
रंग रस बरस रही पुरवाई,
सखी री मिल गावो री…

रतन हिंडोरा रेशम डोरी,
झूला झूले राधा गोरी ।
लाडो को लाड लडावे माई,
सखी री मिल गावो री…

भानू भवन दुल्हन सा सजा है,
राधा जनम का मेला लगा है ।
‘मधुप’ सखि शोभा वर्णी ना जाई,
सखी री मिल गावो री…

Singer - टीनू सिंह