Current Date: 19 May, 2024
Sabke Ram APP

सपने में रात में आया मुरली वाला री (Sapne Me Raat Me Aaya) - Minakshi Panchal


सपने में रात में आया, मुरली वाला री |
मेरे दिल में बस गयो, श्याम जपू मैं माला री ||

 

वो बोला सुन मेरी राधा, मैं तेरे बिना हूँ आधा |
मेरी बंसी तुझे पुकारे, आ दौड़ी यमुना किनारे ||

 

मुझे ग्वाल बाल में प्यारा, कृष्ण वो काला री |
मेरे दिल में बस गयो, श्याम जपू मैं माला री ||

 

वो झूले कदम की डारी, मैं संग में झूलन वारी |
रंग रसिया श्याम मुरारी,
करे मीठी बतिया प्यारी ||

 

जादू सा मो पे करता, वो नंद लाला री |
मेरे दिल में बस गयो,
श्याम जपू मैं माला री ||

 

मेरा हाथ पकड़ के डोले, नैनन की भाषा बोले |
मैं हो गयी श्याम दीवानी,
मोहे दे गयो खास निशानी ||

 

मेरा खो गयो खेलन में, कान का बाला री |
मेरे दिल में बस गयो,
श्याम जपू मैं माला री ||

 

वो नटखट नन्द किशोरा, छलिया गोकुल का छोरा |
सपने में आन सतावे,
फिर चैन मुझे न आवे ||

 

मेरे मन का कमल खिलावे, श्याम गोपाला री |
मेरे दिल में बस गयो,
श्याम जपू मैं माला री ||

 

सपने में रात में आया, मुरली वाला री |
मेरे दिल में बस गयो, श्याम जपू मैं माला री ||

Singer - Minakshi Panchal