Current Date: 17 May, 2024
Sabke Ram APP

श्री शीतला माता जी की आरती - Tara Devi


॥शीतला माता आरती॥ 

 F:- जय शीतला माता मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी -2, सब फल की दाता
ओम जय शीतला माता 
कोरस:- जय शीतला माता मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी-2, सब फल की दाता
ओम जय शीतला माता 
रतन सिंहासन शोभित श्वेत छत्र भ्राता
कोरस:- मैया श्वेत छत्र भ्राता
F:- ऋद्धि-सिद्धि चंवर ढुलावें -2 जगमग छवि छाता
कोरस:- ओम जय शीतला माता
F:- विष्णु सेवत ठाढ़े सेवें शिव धाता
कोरस:- मैया सेवें शिव धाता
 F:- वेद पुराण बरणत-2 पार नहीं पाता 
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- इन्द्र मृदंग बजावत चन्द्र वीणा हाथा
कोरस:- मैया चन्द्र वीणा हाथा
F:- सूरज ताल बजाते -2, नारद मुनि गाता 
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- घंटा शंख शहनाई बाजै मन भाता
कोरस:- मैया बाजै मन भाता
F:- करै भक्त जन आरति-2, लखि लखि हरसता
 कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता
कोरस:- मैया तीन काल ज्ञाता
F:- भक्तन को सुख देती मातु पिता भ्राता
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- जो भी ध्यान लगावें प्रेम भक्ति पाता
कोरस:- मैया प्रेम भक्ति पाता
F:- सकल मनोरथ पावे -2, भवनिधि तर जाता
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- रोग से जो पीड़ित कोई शरण तेरी आता
कोरस:- मैया शरण तेरी आता
 F:- कोढ़ी पावे निर्मल काया -2 अन्ध नेत्र पाता
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- बांझ पुत्र को पावे दारिद कट जाता
कोरस:- मैया दारिद कट जाता
F:- ताको भजै जो नाहीं -2, सिर धुनि पछिताता
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- शीतल करती जननी तू ही है जग त्राता
कोरस:- मैया तू ही है जग त्राता
 F:- उत्पत्ति व्याधि विनाशत -2, तू सब की माता
कोरस:- ओम जय शीतला माता...
F:- दास  नारायण करते तेरी जोड़े खड़े माता
कोरस:- मैया जोड़े खड़े माता
F:- भक्ति आपनी दीजे -2, और न कुछ भाता
कोरस:- ओम जय शीतला माता... 
जय शीतला माता मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता
ओम जय शीतला माता 
 

Singer - Tara Devi