Current Date: 01 May, 2024
Sabke Ram APP

श्री राधा जी की आरती (Shri Radha Ji Ki Aarti) - Traditional


श्री राधा जी की आरती हिंदी में (Aarti of Shri Radha ji in hindi)

आरती श्री वृषभानुसुता की,
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥

त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,
विमल विवेकविराग विकासिनि ।
पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,
सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥

राधा रानी जी का मनमोहक भजन: झूला झूलो री राधे रानी

मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,
मधुर मनोहर मूरति सोहनि ।
अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि,
प्रिय अति सदा सखी ललिता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥

संतत सेव्य सत मुनि जनकी,
आकर अमित दिव्यगुन गनकी ।
आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी,
अति अमूल्य सम्पति समता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥

साध्वी पूर्णिमा जी का सबसे सुन्दर भजन: मुझे अपने ही रंग में रंग ले

। आरती श्री वृषभानुसुता की ।

कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि,
चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि ।
जगजननि जग दुखनिवारिणि,
आदि अनादिशक्ति विभुता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥

आरती श्री वृषभानुसुता की,
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥

 

श्री राधा जी की आरती अंग्रेजी में (Aarti of Shri Radha ji in english)

Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki,
Manjul Moorti Mohan Mamta Ki ॥

Trividh Tapayut Sansrti Nashini,
Vimal Vivekavirag Vikasini ।
Paavan Prabhu Pad Preeti Prakashini,
Sundartam Chhavi Sundarta Ki ॥
॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

Beautiful Bhajan of Radha Rani Ji: Jhula Jhulo Ri Radhe Rani

Muni Man Mohan Mohan Mohani,
Madhur Manohar Moorati Sohani ।
Aviralaprem Amiy Ras Dohani,
Priya Ati Sada Sakhi Lalita Ki ॥
॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

Santat Sevy Sat Muni Janaki,
Aakar Amit Divyagun Ganaki ।
Aakarshini Krishn Tan Manki,
Ati Amooly Sampati Samata Ki ॥
॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

The most beautiful bhajan of Sadhvi Purnima ji: Mujhe Apne Hi Rang Me Rang Le

। Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki. ।

Krishnatmika, Krishn Sahacharini,
Chinmayavrinda Vipin Viharini ।
Jagjanani Jag Dukhanivarini,
Aadi Anadishakti Vibhuta Ki ॥
॥ Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki.. ॥

Aarti Shri Vrshabhanusuta Ki,

और भी मनमोहक भजन, आरती, मंत्र, वंदना, चालीसा, स्तुति :-

अगर आपको यह आरती अच्छी लगी हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें एवं किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए कमेंट करें।

Singer - Traditional