Current Date: 21 May, 2024
Sabke Ram APP

सुनले बाबा श्याम रे - Hariom Parashar

कोरस:-     जय बाबा की जय बाबा की जय बाबा की बोल
M:-    बालाजी तेरी जग में चर्चा सच्चा है दरबार तेरा 
    बालाजी तेरी जग में चर्चा सच्चा है दरबार तेरा
F:-    मेरी भी सुन लो बालाजी मुझको चाहिए प्यार तेरा 
    मेरी भी सुन लो बालाजी मुझको चाहिए प्यार तेरा

M:-    लाखों करोड़ों पार तार दिए जो भी तुझको ध्याता
 F:-    श्रद्धा से जो नमन करें तुम्हें उसका काम बनाता

M:-     मेरा भी यह भाव समझना हो गए ना इनकार तेरा 
F:-    मेरी भी सुन लो बालाजी मुझको चाहिए प्यार तेरा 
    मेरी भी सुन लो बालाजी मुझको चाहिए प्यार तेरा

M:-    दुनियादारी मतलब यारी यह मेरे समझ में आई 
F:-    सबसे बढ़िया तुम्हें भजु में करते सदा सहाय 

M:-    रोम-रोम मेरे बसा दे बालाजी दीदार तेरा 
F:-    मेरी भी सुन ले मेरे बाबा मुझको चाहिए प्यार तेरा
    मेरी भी सुन ले मेरे बाबा मुझको चाहिए प्यार तेरा

M:-    जैसे रमे हो राम रंग में ऐसे मुझे रमा ले
F:-    सब कुछ मिल जा हरिओम जो जो बालाजी चाह लो 

M:-    ज्ञान का दीप जला जगा हिर्दय में करता रहूं प्रचार तेरा 
F:-    मेरी भी सुन ले मेरे बाबा मुझको चाहिए प्यार तेरा
    मेरी भी सुन ले मेरे बाबा मुझको चाहिए प्यार तेरा

Singer - Hariom Parashar