Current Date: 16 May, 2024
Sabke Ram APP

तेरा पार नहीं है पाया - Traditional


M:-        जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 
कोरस :-     जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 
M:-        जल थल में है तू कण कण में है तू 
कोरस :-     जल थल में है तू कण कण में है तू 
M:-        सारे जग में है तेरी ही माया
कोरस :-     जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 
M:-        जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 

M:-        सौम्य रूप शंकर  पटरानी चारो वेदो ने गुण है बखानी 
हो कालरात्रि वरदा कल्याणी जय हो जय माँ आदि भवानी 
कोरस:-    जय हो जय माँ आदि भवानी 
M:-        जाना जग ने तुझे योग माया तेरा पार नहीं है कोई पाया
कोरस :-     जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 

M:-        कंचन थाल कपूर की बाती प्रेम सहित करूँ माँ तेरी आरती 
हो आन विराजो आसान माता गुण गाऊं तेरा करूँ जगराता 
कोरस :-     गुण गाऊं तेरा करूँ जगराता 
M:-        तेरे दर पे हो जिस दिन में आया सारे दर्दो को मै भूल पाया
कोरस :-     जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 

M:-        शेरो पे माँ करती सवारी दुष्टो पल बाहर में है वारि 
हो सूरत माँ की लगी है प्यारी भोली भाली माँ जग से है न्यारी 
कोरस :-     भोली भाली माँ जग से है न्यारी 
M:-        तूने कृपा अमृत बरसाया सारे भक्तो को दर्श दिखाया
कोरस :-     जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 
M:-        जल थल में है तू कण कण में है तू 
कोरस :-     जल थल में है तू कण कण में है तू 
M:-        सारे जग में है तेरी ही माया
कोरस :-     जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 
M:-        जय हो जय अम्बे महामाया तेरा पर नहीं है कोई पाया 

Singer - Traditional