Current Date: 16 May, 2024
Sabke Ram APP

तेरी हम करते है पूजा - Sunita Bagri


तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ,
तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ।

कष्ट कलेश मिटाओ मैया,
सुख समर्धि लाओ मैया,
घन की हो जाए वर्षा हाथ माँ धर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ,
तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ।

हम ना मांगे लाख करोड़ा देदे सब को थोड़ा थोड़ा,
रहे न कोई खाली झोली भर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ,
तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ।

हे माँ लक्श्मी जग कल्याणी,
लाज मैया जग देव की जानी,
कहे सुनीता माँ मेरे भी घर आओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ,
तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ।

तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ,
भगतो पे माँ लक्ष्मी कृपा कर जाओ,
तेरी हम करते हैं पूजा संकट हर जाओ।

Singer - Sunita Bagri