Current Date: 02 Apr, 2023
Khatu Shyam APP

थाम लो ना हाथ मेरा - विवेक शर्मा

कृष्णा हिंदू धर्म में एक प्रमुख देवता है। उन्हें विष्णु के आठवें अवतार के रूप में और अपने आप में सर्वोच्च भगवान के रूप में भी पूजा जाता है।


M:-   थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे हार कर दरबार तेरे आया हूँ

         जीत जाऊँगा तेरी जो हो कृपा मन मे ये विश्वास ले कर आया हूँ

कोरस:-थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे हार कर दरबार तेरे आया हूँ

M:-   बदलती रंग ये दुनिया प्रार्थी हूँ नसीहत का – 2

       समझ ना पा रहा हूँ मैं दिखावा क्या हकीकत क्या

        हर कदम दी ठोकरे संसार ने गम लिए सौगत तेरी आया हूँ

        जीत जाऊँगा तेरी जो हो कृपा मन मे ये विश्वास ले कर आया हूँ

कोरस:- थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे हार कर दरबार तेरे आया हूँ

M:-   अगर तुम ना सुनोगे तो बता किस दर पे जाऊँगा – 2

        भरोसा जो यहाँ टूटा तो मै भी टूट जाऊँगा

         गम के हाथो से हुआ बिमार मै वैद तू उपचार को मै आया हूँ

         जीत जाऊँगा तेरी जो हो कृपा मन मे ये विश्वास ले कर आया हूँ

कोरस :- थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे हार कर दरबार तेरे आया हूँ

M:-    दया निधि नाम है तेरा दया याचक हूँ मै बाबा – 2

         सताये उलझने मुझको मेरा रक्षक है तू बाबा

         सौपने पतवार गोलू श्याम को डूबती नईया लिए मै आया हूँ

        जीत जाऊँगा तेरी जो हो कृपा मन मे ये विश्वास ले कर आया हूँ,

कोरस :- थाम लो ना हाथ मेरा साँवरे हार कर दरबार तेरे आया हूँ– 4

Singer - विवेक शर्मा

Leave a Reply