Current Date: 15 May, 2024
Sabke Ram APP

विजयादशमी पर करें ये काम, जीवन में बनी रहेगी सुख समृद्धि (Vijaydashmi Par Karen Ye Kaam, Jivan Me Bani Rahegi Sukh Samriddhi) - The Lekh


दशहरा पर निबंध (Essay on Dussehra in Hindi) - विजयदशमी पर निबंध

विजयदशमी का त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी। इसलिए आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन रावण के साथ कुंभकर्ण और इंद्रजीत के पुतलों का दहन भी किया जाता है। इस साल विजयदशमी का त्योहार 24 अक्तूबर 2023 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बुराई का समापन कर एक नई शुरुआत की जा सकती है। वहीं दशहरे के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी कड़ी में आइए जानते है कि, दशहरे के दिन किन कामों को जरूर करना चाहिए।
 

दशहरा 2023 पर रावण दहन का मुहूर्त

अक्सर बच्चे घर में ही रावण का पुतला बनाकर उसका दहन करते है। साथ ही कई सोसाइटी या कॉलोनी में भी इस तरह के प्रोग्राम किए जाते है। ऐसे में रावण दहन का मुहूर्त 24 अक्तूबर शाम 05 बजकर 43 मिनट के बाद का रहेगा। आप मुहूर्त के हिसाब से रावण दहन कर सकते हैं।
 

नीलकंठ पक्षी के दर्शन

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दशहरा के दिन आपको नीलकंठ पक्षी कहीं नजर आ जाए तो आपके काम जरूर पूरे हो जाएंगे।
 

दान करें

आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए दशहरे के दिन किसी मंदिर में साफ-सफाई से जुड़ी चीजों को दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही जीवन से जुड़े रोग-शोक दूर करने के लिए नारियल को अपने सिर से उतारकर रावण दहन की आग में डाल देना चाहिए।
 

अपराजिता के पौधे की पूजा

दशहरे के दिन अपराजिता के पौधे का पूजन करने से आप अपने विरोधियों से छुटकारा पा सकते हैं। कहा जाता है कि यदि विजयादशमी के दिन विधि अनुसार पूजा करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त की जाती है।

Singer - The Lekh

और भी देखे :-

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।