Current Date: 21 May, 2024
Sabke Ram APP

वीणा वादिनी हंस वाहिनी - Avinash Karn


वीणा वादिनी माँ हंसवाहिनी माँ तेरे ज्ञान से रोशन है सारा जहान
कृपा तेरी जिस घर में हो जाएगी माँ कभी अज्ञानी एक पल न ठहरे वहां 
वीणा वादिनी माँ हंसवाहिनी माँ तेरे ज्ञान से रोशन है सारा जहान

नवल उतथान दो दया वरदान दो अपनी वीणा से भक्ति की तान सुना 
वीणा वादिनी माँ हंसवाहिनी माँ तेरे ज्ञान से रोशन है सारा जहान

मन में अपने कोई मोह माया ना हो फ़िक्र चिंता का मिट जाए नामो निशान 
वीणा वादिनी माँ हंसवाहिनी माँ तेरे ज्ञान से रोशन है सारा जहान

कल कल बहती रहे तेरी करुणा की धार विद्या दायिनी भूलो को करना क्षमा  
वीणा वादिनी माँ हंसवाहिनी माँ तेरे ज्ञान से रोशन है सारा जहान

Singer - Avinash Karn