Current Date: 20 May, 2024
Sabke Ram APP

वृन्दावन का - Sadhna Sargam, Shabbir Kumar


M:-    वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
F:-    वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
M:-    मन ही मन क्यों जले राधिका
    मोहन तो है सब का प्यारा
F:-    मन ही मन क्यों जले राधिका
    मोहन तो है सब का प्यारा
कोरस:-     वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
    वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा

M:-    जमना तट पर नन्द का लाला
    जब जब रास रचाये रे
कोरस :-    जमना तट पर नन्द का लाला
    जब जब रास रचाये रे
F:-    तन मन डोले कान्हा ऐसी
    बंसी मधुर बजाये रे
    सुध-बुध भूली खड़ी गोपियाँ
    जाने कैसा जादू डारा
कोरस:-     वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा

M:-    रंग सलोना ऐसा जैसे
    छाई हो घट सावन की
कोरस :-    रंग सलोना ऐसा जैसे
    छाई हो घट सावन की
F:-    ऐ री मैं तो हुई दीवानी
    मनमोहन मन भावन की
    तेरे कारण देख बाँवरे
    छोड़ दिया मैं ने जग सारा
कोरस:-     वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
    मन ही मन क्यों जले राधिका
    मोहन तो है सब का प्यारा
    वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
    वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
    वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया
    सब की आँखों का तारा
 

Singer - Sadhna Sargam, Shabbir Kumar