Current Date: 29 Apr, 2024
Sabke Ram APP

Chhath Puja 2023: इस वर्ष छठ पूजा कब है? जानिए नहाय-खाय, खरना समेत अन्य सभी तारीखें | - Bhajan Sangrah


कब है छठ पूजा 2023?

 छठ पूजा की शुरुआत 18 नवंबर दिन शनिवार को सुबह 09 बजकर 18 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 19 नवंबर दिन रविवार को सुबह 07 बजकर 23 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार छठ पूजा 19 नवंबर को है। 

 

कब है नहाय-खाय 2023?

 छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय होता है। इस साल नहाय-खाय 17 नवंबर को है। इस दिन सूर्योदय 06 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम 05 बजकर 27 मिनट पर होगा। 

 

खरना 2023 की तारीख

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है। खरना इस साल 18 नवंबर को है। इस दिन का सूर्योदय सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

 

छठ पूजा 2023 पर संध्या अर्घ्य का समय

छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है। इस दिन मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन व्रती घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस साल छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर को दिया जाएगा। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर होगा।

 

छठ पूजा पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय

चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ पूजा का अंतिम दिन होता है। इस दिन व्रती घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते है। इस साल 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय 06 बजकर 47 मिनट पर होगा। 


छठ पूजा कैलेंडर 2023

 

छठ पूजा का पहला दिन

नहाय-खाय

17 नवंबर, दिन शुक्रवार

छठ पूजा का दूसरा दिन

खरना (लोहंडा)

18 नवंबर, दिन शनिवार

छठ पूजा का तीसरा दिन

छठ पूजा, संध्या अर्घ्य

19 नवंबर, दिन रविवार

छठ पूजा का चौथा दिन

उगते सूर्य को अर्घ्य, पारण

20 नवंबर, दिन सोमवार

Singer - Bhajan Sangrah

और भी देखे :-

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।