Current Date: 29 May, 2023
Khatu Shyam APP

यहाँ हमारे घर श्याम आए है - Yaha Hamare Ghar Shyam Aaye Hai - Bhawna swaranjali

यहाँ हमारे घर श्याम आए है, खाटू श्याम जी का बहुत सुन्दर भजन है जिसे भावना स्वरंजलि जी ने अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है इस गीत के बोल हिंदी में दिए गए है......


यहाँ हमारे घर श्याम आए है - Yaha Hamare Ghar Shyam Aaye Hai 

 

देखो नीले पे होके सवार,
हमारे घर श्याम आये है ||

हम भक्तों की सुनके पुकार,
हमारे घर श्याम आये हैं,
हमारे घर श्याम आये हैं ||

अपने प्रभु के चरण मैं धोऊं,
भर भर नैना असुवन रोऊँ |
तूने किरपा की करी बरसात,
तूने किरपा की करी बरसात ||

की चाँद तारे मुस्काए है,
हमारे घर श्याम आये हैं |
हम भक्तों की सुनके पुकार,
हमारे घर श्याम आये हैं ||

उलझन मन में क्या तुझको खिलाऊं,
रुखा सुखा भोग लगाऊं |
कर सेवा हमारी स्वीकार,
कर सेवा हमारी स्वीकार ||

कुछ नहीं कर पाए है,
हमारे घर श्याम आये हैं |
हम भक्तों की सुनके पुकार,
हमारे घर श्याम आये हैं ||

एक तरफ लागे लखदातारी,
दूजी ओर तू बांके बिहारी |
अब मुरली सुना के मेरे नाथ,
अब मुरली सुना के मेरे नाथ ||

की मोर छड़ी लहराए है,
हमारे घर श्याम आये हैं |
हम भक्तों की सुनके पुकार,
हमारे घर श्याम आये हैं ||

देखो नीले पे होके सवार,
हमारे घर श्याम आये है ||

हम भक्तों की सुनके पुकार,
हमारे घर श्याम आये हैं,
हमारे घर श्याम आये हैं ||

 

अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें एवं किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए कमेंट करें।

Singer - Bhawna swaranjali

Leave a Reply